फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के आगे हारा अबूजा: तीसरी मंजिल से गिरकर दो साल के मासूम की हुई मौत, मां पास में ही धो रही थी कपड़े

Tue, 28 Apr 2026 09:53 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

लोनी में मंगलवार को दो साल का अबूजा तीसरी मंजिल के छज्जे से गिर गया। उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे हादसा मानकर पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की लोनी कोतवाली क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे से गिरकर दो साल के मासूम अबूजा की मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां छत पर कपड़े धो रही थी। परिजनों ने इसे हादसा मानते हुए पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

मूलरूप से हरदोई जिले के पिहानी गांव निवासी रिजवान परिवार के साथ लोनी की प्रेम नगर कॉलोनी में किन्ये के मकान में रहते हैं। वह दैनिक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मंगलवार को वह रोज की तरह काम पर गए थे। घर पर पत्नी आसमां और बच्चे मौजूद थे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमां मकान की छत पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान सबसे छोटा बेटा अबूजा खेलते-खेलते सीढ़ियों के रास्ते तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। खेलने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह छज्जे से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा। गिरने से अबूजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और रिजवान को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रिजवान काम छोड़कर घर पहुंचे और तुरंत बेटे को लेकर जीटीबी अस्पताल भागे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अबूजा को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही आसपास के लोगों की मदद से शव को दफना दिया। बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों की ओर से मामले की कोई सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने लिखित में दिया कि यह हादसा है और वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें