फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने वाले दो वांछित मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की माता कॉलोनी में रविवार रात हिस्ट्रीशीटर आकाश बिहारी को गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से बाइक और दो तमंचे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी कोतवाली जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि विजयनगर क्षेत्र में रविवार रात शराब पीने के दौरान आकाश बिहारी पर अमन और उसके साथियों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया था। इस मामले में विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।


सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सीएचएसपी स्कूल के पास दिखाई दिए। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके से पकड़ लिया गया। दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


घायल आरोपी की पहचान विजयनगर निवासी अमन उर्फ जव्वा के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी का नाम अरुण बताया गया है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पूछताछ में दोनों ने आकाश पर हमला करना कबूल किया है।
आकाश के पिता अशोक ने अमन उर्फ जव्वा, सुमित दुजाना, अरुण, शिवा वेद, अजय उर्फ भूरी, प्रवीण गहलोत, मोहित बैसला और अन्य अज्ञात के खिलाफ विजयनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



आपराधिक इतिहास

डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार घायल आकाश बिहारी के खिलाफ विजयनगर थाने में 11 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, हत्या, मारपीट और धमकी के मामले शामिल हैं। जुलाई 2020 में पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड में भी आकाश का नाम आया था। उस समय पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी अमन उर्फ जव्वा के खिलाफ भी मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की थीं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें