फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर गिरफ्तार: दिन में इमारतों की करते थे रेकी, रात में बोलते थे धावा... पुलिस के सामने उगले राज

Mon, 26 Aug 2024 07:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर (हापुड़)

सार

आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए लगभग चार लाख रुपये केगहने, 15 हजार रुपये, चोरी करने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के हाफिजपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बंद मकानों व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से लगभग चार लाख रुपये के गहने, 15 हजार रुपये की नगदी, चोरी के उपकरण व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों ने थाना हाफिजपुर, कपूरपुर व बाबूगढ़ क्षेत्र में तीन चोरी की घटना करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ रविवार की देर रात तुमरैल चोराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक उन्हें आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन युवक पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने आप को बंद मकानों व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य बताया।

आरोपियों ने अपने नाम इमरान पुत्र रहीसुद्दीन निवासी गांव जारचा एनटीपीसी रोड चांद मस्जिद दरगाह वाला रास्ता थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर व अमित पुत्र वीरचंद निवासी गांव खेड़ी थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर बताए। आरोपियों ने तीन जुलाई की रात में गांव भटियाना निवासी योगिता वर्मा के मकान का ताला तोडकऱ यहां से लगभग दो लाख 80 हजार रुपये के गहने, 30 हजार रुपये की नगदी व सामान चोरी किया था। 
विज्ञापन

11 जुलाई की रात में थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी राजीव सिंह के मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए थे। इसके अलावा आरोपी पांच जून की रात में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंड़ा निवासी अरुण त्यागी के कुचेसर चौपला रोड स्थित वंशिका ट्रेडर्स कोल्ड ड्रिंक के गोदाम का ताला तोड़कर यहां से 1.65 लाख रुपये की नगदी, स्टेबलाइजर व वाई-फाई राउटर को चोरी कर ले गए थे। इतना ही नहीं आरोपी यहां लगे कैमरे की केबिल को भी काट ले गए थे। एसपी ने बताया कि आरोपी दिन में मकानों व दुकानों की रेकी करते थे और मौका पाकर रात में उन्हें अपना निशाना बना लेते थे। शातिर इमरान पर जिला गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद व हापुड़ में विभिन्न धाराओं में 21 मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें