हापुड़ के हाफिजपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बंद मकानों व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से लगभग चार लाख रुपये के गहने, 15 हजार रुपये की नगदी, चोरी के उपकरण व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों ने थाना हाफिजपुर, कपूरपुर व बाबूगढ़ क्षेत्र में तीन चोरी की घटना करना स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ रविवार की देर रात तुमरैल चोराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक उन्हें आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन युवक पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने आप को बंद मकानों व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य बताया।