फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में दो सड़क हादसों में महिला और एक युवक की मौत हो गई। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित फैक्टरी से काम करके लौट रही गुड़िया (40) को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। वहीं, इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी निवासी मोहित त्यागी को सोमवार रात टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कौशांबी थानाक्षेत्र के भोवापुर निवासी सुहानी सिंह ने बताया कि उनकी मां गुड़िया महाराजपुर स्थित फैक्टरी में नौकरी करती थीं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपने परिचित अरविंद के साथ साइकिल से काम करके घर लौट रही थीं। फैक्टरी के पास ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उनकी मांग गंभीर रूप से घायल हो गईं तो राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, प्रह्लादगढ़ी निवासी तुषार त्यागी ने बताया कि सोमवार रात करीब 9ः30 बजे उनके भाई मोहित त्यागी खाना खाकर घर के पास टहल रहे थे। वंदना फार्म हाऊस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनके भाई को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर तुरंत वह पहुंचे और घायल मोहित को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया है। दोनों ही मामलों में आरोपी चालकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें