गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली, जबकि विजयनगर थाना क्षेत्र के मवई में भी एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बागूवाला में रहने वाले अतुल कुमार (30) मूल रूप से जनपद फिरोजाबाद के गांव धर्मपुरा के रहने वाले थे और किराये के मकान में बागूवाला मोहल्ले में रह रहे थे। अतुल कुमार महागुन मस्कट सोसायटी में सुरक्षा गार्ड थे। सोमवार दोपहर उन्होंने कमरे में फंदा लगा लिया। कमरे की दीवार पर तीन शब्द लिखे मिले हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि मोहल्ला विजयनगर मवई में दीपक राम (32) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्हें एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपक राम को मृत घोषित कर दिया। दीपक राम की पत्नी और मामा ने घरेलू विवाद होने की बात कही है। संवाद