फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त वृद्ध समेत दो से 19.40 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग लोगों से 19.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। नीति खंड प्रथम में रहने वाले एनटीपीसी से सेवानिवृत्त वृद्ध के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर खाते से 12.66 रुपये ट्रांसफर कर लिए, जबकि वसुंधरा में रहने वाले रवि रंजन से टेलीग्राम टॉस्क के जरिये 6.74 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र के नीति खंड प्रथम में रहने वाले विनोद कुमार एनटीपीसी से सेवानिवृत्त हैं। विनोद कुमार के मुताबिक उनके मोबाइल पर नौ जनवरी को कॉलर ने कॉल कर खुद को आईजीएल कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कॉलर ने बताया कि उनके द्वारा किया गया भुगतान अमान्य है, ऐसे में भुगतान को अपडेट करना होगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।
साइबर ठग ने उनके मोबाइल पर आईजीएल नाम से एपीके फाइल भेजी और इसे डाउनलोड करने पर भुगतान अपडेट करने को कहा। जैसे ही उन्होंने एपीके फाइल डाउनलोड की उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद नौ से 10 जनवरी 2026 तक उनके बैंक खाते से करीब दो दर्जन ट्रांजक्शन कर 12 लाख 66 हजार 129 रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने दूसरी ठगी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर पांच में रहने वाले रवि रंजन सिंह के साथ की। रवि रंजन के मुताबिक एक अनजान कॉलर ने कॉल कर अपना नाम विजय रामाचंद्रन बताया। विजय ने उनसे बातचीत का सिलसिला जारी किया और घर बैठे कमाई करने की बात कही। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जहां प्रीपेड टॉस्क पूरे करने पर रवि रंजन ने 58 हजार रुपये कमाए।

रंजन सिंह के मुताबिक उन्हें फिर टेलीग्राम ग्रुप बैकरोड्स एडवरटाइजिंग से जोड़ा गया। जहां उन्होंने लगातार टॉस्क पूर्ण किए और छह लाख 74 हजार 538 रुपये गवां दिए। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि दोनों मामलों में बैंक खातों के ब्यौरे की जांच की जा रही है। जल्द ही साइबर ठगों को पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें