फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की शाम दो हत्याओं से दहला बुलंदशहर: चरित्र पर शक में पत्नी का कत्ल... रुपयों के विवाद में युवक का मर्डर

Mon, 13 Nov 2023 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

यूपी का बुलंदशहर जिला दीपावली की शाम दो हत्याओं से दहल उठा। नगर कोतवाली इलाके में युवक ने पत्नी की शक में हत्या कर दी। देहात कोतवाली के गांव ताजपुर में शराब के रुपयों को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के त्योहार पर रविवार देर शाम बुलंदशहर के नगर और देहात कोतवाली इलाके में एक महिला समेत दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। नगर में पति ने ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं देहात कोतवाली के गांव ताजपुर में शराब के रुपयों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


केस 1
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला सुशीला रविवार देर शाम घर पर ही पूजा की तैयारी कर रही थी। रात करीब 9:30 बजे उसका पति घर आया और लाइसेंसी राइफल से पत्नी के सीने पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। 

साथ ही आलाकत्ल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए, उसका कहना था कि इसी के चलते उसने पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


केस 2 
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी बंटी दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। दीपावली त्यौहार के चलते वह अपने गांव आया हुआ था। बताया गया कि रविवार देर शाम गांव में ही उसका एक व्यक्ति से शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते आरोपी व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया।
 
विज्ञापन

लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनी ने घायल बंटी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें