फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रोफेसर नितिन हत्याकांड के दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कई हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के फर्रूखनगर क्षेत्र में प्रोफेसर नितिन कुमार की हत्या के आरोपी आसिफ अली और साजन भी पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा दूसरी कार और उसमें सवार चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी गाजियाबाद कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ को पत्र लिखकर आरोपियों पर इनाम और एनकाउंटर की मांग की है।
विज्ञापन

लोनी के गीतांजलि विहार निवासी नितिन कुमार (32) की उन्हीं के ससुर मेहरदीन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर 30 मार्च की रात हत्या कर दी थी। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब आपसी कलह के बाद मुस्कान नाराज होकर लोनी के बेहटा निवासी अपनी बुआ के घर चली गई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने नितिन कुमार और उनके भाई अमित कुमार को बुलाया। इसके बाद रास्ते में ही नितिन कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अब तक मुख्यारोपी मेहरदीन, शेरदिल, आसिफ अली और साजन को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नितिन की पत्नी से होगी पूछताछ
पुलिस जल्द ही नितिन की पत्नी मुस्कान से भी पूछताछ करेगी। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं मुस्कान भी तो इस साजिश में शामिल नहीं थी। इस संबंध में पूछताछ के बाद ही असल तस्वीर सामने आ सकेगी। इसलिए मुस्कान को पूछताछ के लिए जल्द ही बुलाएगी।
विज्ञापन


हत्यारोपियों का हो एनकाउंटर: नंदकिशोर गुर्जर
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रोफेसर नितिन कुमार की हत्या के मामले के दो हत्यारोपियों पर इनाम घोषित करने और एनकाउंटर की मांग की है। विधायक ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। विधायक ने कहा कि नितिन कुमार की हत्या सोची-समझी साजिश से हुई है। सलीम वास्तविक पर हमले के बाद इस तरह की वारदात समाज को दहलाने के लिए की गई है। नितिन की मुस्लिम युवती से शादी होने के बाद कट्टरपंथी लोग नाखुश थे और पूरे समाज में डर का माहौल पैदा करने के लिए हत्या को अंजाम दिया गया। विधायक ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो माहौल बिगड़ सकता है।
अब तक मुख्य चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि कुछ की तलाश की जा रही है। मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भागे हुए आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुस्कान का स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें