फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी बीमा पॉलिसी बेचने वाले दो और आरोपी पकड़े

विज्ञापन
साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार किए फर्जी बीमा ठग। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी बेचकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाश ठगी के रुपयों को ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाते मुहैया कराते थे। टीम ने 26 जून 2025 को इस गिरोह का पर्दाफाश कर सात आरोपियों से ठगी के 4.50 करोड़ रुपये बरामद किए थे अभी भी गिरोह के तीन सदस्य पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम निशांत त्यागी उर्फ काकू (24) निवासी वीवीआईपी सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन नंदग्राम और अनुज कुमार (30) निवासी ग्राम सैदपुर थाना मोदीनगर बताए हैं। आरोपियों से एक ठगी में प्रयोग किए जाने वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि ये गिरोह रिलायंस, भारती हेक्सा, सिगना टीटीके, एचडीएफसी तथा बजाज की जीवन बीमा पॉलिसी और हेल्थ बीमा पॉलिसी के नाम पर कूटरचित रसीद का प्रयोग कर लोगों से बीमा के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराते थे। जून 2025 में इस गिरोह के अमन अग्रवाल, राहुल यादव, आफताब आलम, राहुल शर्मा, दीपक, गर्वित त्यागी और जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर 26 मोबाइल फोन, छह चेकबुक, 14 एटीएम, कार और 4.50 करोड़ रुपये बरामद कर जेल भेजे गए थे। पूछताछ में निशांत त्यागी ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक कंपनी में वर्ष 2021 में नौकरी करता था। इसमें विभिन्न कंपनियों की बीमा पॉलिसी की बाबत जानकारी दी जाती थी। निशांत और अनुज पॉलिसी के नाम पर ठगी का पैसा विलास, गणेश और भूपेश से प्राप्त खातों में ट्रांसफर कराते थे और एटीएम से धनराशि निकालने का काम करते थे। बताया कि विलास, गणेश और भूपेश की गिरफ्तारी को टीम गठित की गई है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें