फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: प्रॉपर्टी डील एजेंट से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटी चेन, बुरी तरह छिली गर्दन

Sun, 17 Sep 2023 01:10 PM IST
विजय पुंडीर मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद

सार

कौशांबी में कार्यालय से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर एजेंट से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। लूट के दौरान एजेंट की गर्दन करीब चार इंच तक छिल गई।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी में कार्यालय से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर एजेंट से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। लूट के दौरान एजेंट की गर्दन करीब चार इंच तक छिल गई। एजेंट ने यशोदा अस्पताल में उपचार कराया और थाना पुलिस को लूट की सूचना दी।

विज्ञापन


भोवापुर गांव निवासी डब्लू कुमार ने बताया वह कौशांबी स्थित अपने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से शनिवार शाम करीब 7:30 बजे घर लौट रहे थे। होटल के पास किसी बच्ची का फोन आने पर बात करते-करते हुए आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए उनके गले पर झपट्टा मारा और चैन लूट कर ले गए। डब्लू कुमार जख्मी होकर सड़क पर गिर गए और चिल्लाते हुए मदद मांगी लेकिन बारिश होने के कारण सड़क पर इक्का दुक्का लोग ही थे। इस कारण बदमाश आसानी से यूपी गेट की ओर भाग गए।

अपाचे बाइक गिरोह ने की लूट
डब्लू कुमार ने बताया कि उनके साथ वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अपाचे बाइक पर थे लेकिन बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। इस कारण वह बाइक का नंबर नहीं नोट कर पाए।
विज्ञापन


लूट के बाद दिया 2944 रुपए का बिल
डब्लू कुमार ने बताया कि लूट की घटना के बाद वह जख्मी हालत में यशोदा अस्पताल गए। वहां पर चिकित्सकों ने इमरजेंसी केस बताकर करीब एक घंटे तक उपचार किया। उसके बाद 2944 रुपए का बिल अदा किए। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि लुटेरों की तलाश में टीम को लगाया गया है।

तीन साल पहले ली थी 33 हजार की चेन
डब्लू कुमार ने बताया कि 3 साल पहले सोने की चेन ली थी। चैन की कीमत करीब 33000 रुपए थी। चैन करीब आधे तोले से ज्यादा की थी। सोने की चैन से काफी यादें जुड़ी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें