फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए संवारेगा शहर की दो प्रमुख सड़कें

Fri, 19 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
संपर्क मार्ग की यह तस्वीर बता रही विकास की हकीकत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीडीए जल्द ही शहर की दो प्रमुख सड़कों की तस्वीर बदलने जा रहा है। जिसके लिए एएलटी चौराहे से हापुड़ चुंगी होते हुए विवेकानंद फ्लाईओवर तक और विवेकानंद नगर से रेलवे लाइन के किनारे राजनगर रोड को चुना गया है। दोनों ही सड़कों के सुंदरीकरण का काम बृहस्पतिवार से शुरू होगा।
विज्ञापन


सड़कों को संवारने के लिए दोनों साइड में पेड़ पौधे बीच में फुटपाथ से लेकर कॉफी कैफे भी खोलने की तैयारी है। जीडीए वीसी कंचन वर्मा के निर्देश पर सड़कों के सुंदरीकरण के काम को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जा रहा है।

शहर की सड़कों की सूरत बदलने के लिए जीडीए का उद्यान विभाग एएलटी चौराहे से हापुड़ चुंगी होते हुए विवेकानंद फ्लाईओवर तक और विवेकानंद नगर से रेलवे लाइन के किनारे राजनगर रोड पर आठ किलोमीटर के हिस्से को संवारेगा।
विज्ञापन


जीडीए स्थिति उद्यान विभाग के अधिकारी एसपी शिशौदिया ने बताया है कि रेलवे लाइन के किनारे और हापुड़ चुंगी से विवेकानंद फ्लाईओवर वाली सड़क के 4-4 किलोमीटर के हिस्से को विकसित किया जाएगा।

इन दोनों ही सड़के के किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। उसके बाद हापुड़ रोड की तरह पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाया जाएंगे, जिनके किनारों पर सुलभ शौचालय के साथ ही कॉफी कैफे भी खोले जाएंगे, जहां पर खाने पीने की चीजें उपलब्ध होंगी।

सड़क किनारे का हटाया जाएगा अतिक्रमण  
दोनों ही सड़कों की साइडों को संवारने के लिए पहले चरण में अतिक्रमण हटाया जाएगा। उसके बाद डमी के तौर पर 100-200 मीटर की सड़क को विभाग तैयार करेगा, ताकि लोग सड़कों को बेहतर करने में उनका सहयोग करें और आसानी से अतिक्रमण को हटा लें। विभाग की तरफ से पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

नर्सरी भी होंगी व्यवस्थित
जीडीए जिन दो सड़कों की सूरत बदलने जा रहा है, उनके किनारे बड़ी संख्या में नर्सरी संचालित हैं, जिन्हें अब व्यवस्थित कर दिया जाएगा। प्लानिंग के मुताबिक अब हर नर्सरी एक ही कलर कॉम्बिनेशन में नजर आएगा। हर नर्सरी का साइज भी एक जैसा होगा। हर तीन नर्सरी के बीच पेयजल की व्यवस्था होगी और दो नर्सरी के बीच एक सोलर लाइट लगाए जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें