फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगों ने ढाबे पर खाना खा रहे दो दोस्तों को हॉकी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दोस्त के साथ मोहन नगर स्थित ढाबे पर खाना खा रहे युवक को दबंगों ने हॉकी और डंडों से पीटा। बचाने आए दोस्त को भी दबंगों ने पीट दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

चंचल चौहान निवासी मेन श्यामपार्क ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा विकास चौहान अपने दोस्त विशाल सिंह के साथ नोएडा से आ रहा था। रास्ते में दोनों मोहन नगर अर्थला में ढाबा पर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद वह बिल दे रहे थे। तभी शालीमार गार्डन में रहने वाले बब्बन भाटी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि बब्बन और उसके साथियों ने विकास और उसके साथी विशाल पर हमला कर दिया। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें