फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आवास विकास परिषद ने ढहाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर, 3, 5 और 13 में भवन स्वामी द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को आवास विकास परिषद की टीम ने अभियान चलाकर ध्वस्त किया। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि पिछले दिनों अधिकारियों की ड्यूटी एसआईआर में लगी हुई थी। ऐसे में भौतिक निरीक्षण नहीं हो पाया। ऐसे में कई भूखंड स्वामियों द्वारा अवैध निर्माण कर लिया गया था, जिसे निर्माण खंड एक की टीम ने ध्वस्त किया। भवन संख्या 5/1519, 3/447 व 13/477 के निर्माणकर्ताओं व बिल्डर द्वारा रातों-रात, अतिरिक्त तल, पूर्ण सेटबैक कवर कर, स्टिल्ट फ्लोर में एक्स्ट्रा फ्लैट का निर्माण किया जा रहा था। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सूचना पर अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में टीम ने तीन भवनों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें