फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत, एक बच्चे समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के धौलाना पिलखुवा रोड स्थित हैवल्स कंपनी के सामने रविवार शाम दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव नगला काशी निवासी मुकेश राणा अपने परिवार के हर्ष राणा, देव राणा, नरेश राणा व सात वर्षीय बच्चे गोलू के साथ रविवार की शाम कार में सवार होकर धौलाना पिलखुवा मार्ग से होते हुए अपने घर की तरफ जा रहे थे। धौलाना पिलखुवा रोड स्थित हैवल्स कंपनी के सामने सामने से आ रही दूसरी कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार सभी लोग घायल हो गए और उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख आसपास के लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद यहां यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे में कार सवार एक ही परिवार के एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें