सिंभावली। पुराने हाईवे पर थाने के सामने बने कट को पार करने के दौरान तेजी से आ रहे चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मिनी ट्रक से उनकी भैंसा-बुग्गी को टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल यासीन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। गांव राजपुर निवासी मुनाजिर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई यासीन दो दिन पहले चीनी मिल में गन्ने डालने गया था। देर रात यासीन गन्ने डालने के बाद भैंसा-बुग्गी लेकर गांव लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चालक की तलाश की जा रही है।