फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूल्हे के चाचा से पैसे लूटने वाले दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोनी। बंथला फ्लाईओवर के पास शादी समारोह में दूल्हे के चाचा से पैसों से भरा बैग लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 1 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। मामले में फरार चल रहे तीसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वन प्लस फ्लावर के पास शादी समारोह में बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के चाचा से पैसों से भरा बैग लूट लिया था। बैग में करीब साढ़े 3 लाख रुपये रखे थे। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसके बाद पुलिस में टीम गठित कर फुटेज में दिख रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए थे। पुलिस ने मंगलवार सुबह दिल्ली के खजूरी खास इलाके में रहने वाले मोहम्मद कादिर उर्फ सोनू और उसके भाई मोहम्मद आवेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त बाइक और 1.04 लाख रुपये बरामद हुए हैं। घटना में आमिर अभी फरार है। लूट की घटना आमिर और सोनू ने की थी। आवेश मोमोज की दुकान लगाता है और भाई के लूटपाट के पैसों को रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे गिनने की रील इंस्टाग्राम पर डाली
पुलिस ने बताया कि फुटेज में जब आरोपियों की पहचान हो गई तो उन्होंने अपने मुखबिर लगाकर आरोपियों गिरफ्तारी के प्रयास किया। तब पुलिस को वीडियो रील मिला, इसमें एक आरोपी पैसे गिनता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी में पता चला कि लूट के बाद सोनू ने आवेश को रुपये दिए। आवेश ने रुपये गिनते हुए वीडियो बनाया था, जिसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी डाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें