फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सुपरवाइजर को कार से कुचलने का प्रयास, फायरिंग कर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के कलछीना गांव के पास रविवार रात हवा हवाई रेस्टोरेंट के सुपरवाइजर को हमलावरों ने कार से कुचलने का प्रयास और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया।
हमलावरों ने जान बचाने के लिए खेतों में भागे नितिन चौधरी को पकड़ लिया और पिस्टल से फायरिंग की। अंधेरे में निशाना चूकने के बाद हमलावरों ने नितिन को पिस्टल की बट और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हापुड़ मार्ग से गुजर रही डायल 112 पुलिस ने नितिन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

गांव खंजरपुर निवासी नितिन चौधरी ने बताया कि वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित हवा हवाई रेस्टोरेंट में सुपरवाइजर हैं। लगभग एक माह पूर्व ही उन्होंने ड्यूटी ज्वॉइन की थी। नितिन चौधरी ने बताया कि बीते शनिवार रात सद्दाम नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां बैठने के शुल्क को लेकर उनका स्टाफ के साथ विवाद हो गया था। इस बात को लेकर रेस्टोरेंट के अन्य स्टाफ और सद्दाम के बीच खूब नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया था। घटना के अगले दिन रविवार रात 12 बजे वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपने गांव निवासी साथी के साथ बाइक द्वारा घर लौट रहे थे।
आरोप है कि लौटते समय रेस्टोरेंट से ही एक संदिग्ध कार उनका पीछा करने लगी। जैसे ही वह कलछीना गांव के समीप पहुंचे तभी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। बाइक के गिरते ही नितिन अपने साथी के साथ खेतों की तरफ भागे। साथी भागकर ईख में छिप गया मगर, पांच से छह हमलावरों ने नितिन को घेर लिया और उन पर फायरिंग कर दी। अंधेरे के कारण निशाना चूक गया। इसके बाद हमलावरों ने पिस्टल की बट व लोहे की रॉड से उनके सिर व पैरों पर तबाड़तोड़ प्रहार किए।
हमले के दौरान नितिन ने मुख्य आरोपी सद्दाम को पहचान लिया। लहूलुहान नितिन अचेत हो गए। इसके बाद हमलावर नितिन को मृत समझकर वहां से भाग गए। कुछ देर बाद होश आने पर नितिन किसी तरह हापुड़ मार्ग पहुंचे तो वहां गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें मोदीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नितिन चौधरी के सिर में गंभीर चोट आई है।
-10 फरवरी को पुलिस भर्ती के लिए होना था फिजिकल-
नितिन चौधरी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। बताया कि नितिन ने लिखित परीक्षा के अलावा अन्य प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। आगामी दस फरवरी को उनका फिजिकल होना है। मगर, इससे पहले ही उन पर जानलेवा हमला हो गया। नितिन को अब भविष्य की चिंता सता रही है।
-मसूरी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई-
नितिन चौधरी के परिजनों ने बताया कि शुरू में उन्हें घटनास्थल मसूरी थाना क्षेत्र का लगा। उन्होंने मसूरी पुलिस से मामले की शिकायत की। आरोप है कि मसूरी पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उन पर उलटा मुकदमा दर्ज करने का डर दिखाया। मसूरी पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी नहीं दी। इसके बाद परिजनों ने एसीपी मोदीनगर से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश रॉय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सद्दाम निवासी अज्ञात और उसके अन्य साथियों के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में बीते शनिवार को रेस्टोरेंट पर हुए विवाद में हमले की बात सामने आ रही है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें