फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: संपत्ति विवाद में साडू ने दो भाइयों को मारी गोली, इलाज के दौरान दोनों की हुई मौत

Fri, 12 Jul 2024 10:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के सिहानी गांव में संपत्ति विवाद में गुरुवार देर रात सगे साडू ने दो चचेरे भाइयों के गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डीसीपी नगर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि विकास पुत्र तेजवीर और नवीन पुत्र राकेश दोनों औरंगाबाद बुलंदशहर के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


नंदग्राम क्षेत्र के सिहानी गांव में नवीन के सगे साडू अनुज चौधरी रहते हैं। देर रात अनुज चौधरी ने नवीन और विकास के गोली मार दी थी। दोनों को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। अनुज चौधरी की गिरफ्तारी कर ली गई है। उसकी निशानदेही पर असलहा बरामद किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें