कोतवाली खुर्जा क्षेत्र के पहासू रोड स्थित शिल्पा गार्डन के निकट एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। अतरौली निवासी सुनील (24) पुत्र दलबीर और नीरज (25) पुत्र पप्पू सोमवार को शादी समारोह में दिल्ली गए थे। वहां से मंगलवार सुबह वापस घर की ओर लौट रहे थे। जब वह पहासू रोड स्थित शिल्पा गार्डन के निकट कार से बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को युवकों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी रवि रतन ने बताया कि दोनों के आरोपी कार चालक फरार है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।