फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Murder: इंदिरापुरम में युवक की गला रेतकर हत्या, पार्क में मिली लाश; शरीर पर चोट के निशान

Tue, 28 Nov 2023 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इंदिरापुरम अभखंड के पार्क में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की अभयखंड चौकी क्षेत्र के ग्रीन पार्क में मंगलवार सुबह एक युवक का शव  मिला। युवक का गला रेतकर हत्या की गई और शव को ठिकाने लगाया गया है। युवक की उम्र करीब 25-26 वर्ष के आसपास है। पुलिस को लोगों ने पार्क में शव पड़ा होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


हत्या: नशा, प्रेम प्रसंग या अन्य कारण
पुलिस शव की पहचान करने और हत्याकांड के कारण को जानने में जुटी है। फिलहाल पुलिस खाली हाथ है। सीसीटीवी की मदद, लोगों से पूछताछ कर कातिल का सुराग पाने में लगी है।

तीन दिन में मिला दूसरा शव
इलाके में शव मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। इंदिरापुरम में तीन दिन पहले सोसायटी में युवती का शव मिला था। हालांकि युवती की मौत 23वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। 74 सीसीटीवी खांगलने पर छह घंटे बाद दिल्ली की युवती के रूप पहचान हुई थी। 
विज्ञापन


नशाखोरी के लिए बदनाम है पार्क
पार्षद हरीश कडकोटी ने बताया कि खोड़ाकी ओर पैदल जाने के लिए बने रास्ते के पास ग्रीन बेल्ट में जीडीए ने पार्क बनाया हुआ है। पार्क में हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। पार्क नशाखोरी के लिए बदनाम है। वह भी पूर्व में कई बार पार्क पहुंचकर लोगों को भगा चुके हैं। पुलिस से शिकायत पर भी कोई सख्ती नहीं होती है। इससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें