फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जंगल में गैस रिफलिंग करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। मंडोला के जंगल में गैस सिलिंडर की अवैध रिफलिंग कर रहे दो लोगों को जिलापूर्ति अधिकारी अमित तिवारी की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक गाड़ी में भरे 28 व्यवसायिक सिलिंडर बरामद हुए हैं। मौके से पकड़े गए खोड़ा निवासी शिवा उर्फ सुंदर और वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


जिलापूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने मंडोला के जंगल में गैस रिफलिंग होने की सूचना दी थी। इसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। जांच में पता चला कि एचपीसी बॉटलिंग प्लांट लोनी के एलपीजी कैप्सूल से मैजिक में रखे कॉमर्शियल सिलिंडर में गैस रिफलिंग का काम चल रहा था। टीम ने मौके से दो लोगों को पकड़ा। मौके से एचपीसी एलपीजी का कैप्सूल एवं एक वाहन में लदे 28 व्यवसायिक सिलिंडर मिले। कैप्सूल के वाहन चालक सुखदेव सिंह, सिलिंडर वाहन के चालक और शिवा उर्फ सुंदर के खिलाफ एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें