फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी करते पकड़े गए युवक तो डीजे संचालक को मारा ब्लेड

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के पवन विहार कॉलोनी निवासी डीजे संचालक सोनू को दो युवकों ने ब्लेड मारकर घायल कर दिया। हमला 27 अक्तूबर की दोपहर हुआ जब सोनू ने दुकान से सामान चुराते हुए दो लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने 28 अक्तूबर की रात दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खोड़ा कॉलोनी में उनकी डीजे की दुकान है। 27 अक्तूबर की दोपहर जब वह दुकान पर पहुंचे तब दो युवकों को दुकान से निकलते देखा। उनके हाथ में डीजे का कुछ सामान व उपकरण थे जिन्हें दोनों चुराकर ले जा रहे थे। जब उन्होंने दोनों को रोककर लोगों को बुलाना चाहा तब आरोपियों ने उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। बताया कि घायल हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी ट्रेस किए गए हैं। टीम गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें