यूपी के गाजियाबाद जिले के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के भोपुरा में रविवार को लोनी की तरफ जा रहे सिलिंडर से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक दिल्ली के बुराड़ी निवासी ललित (37), उनकी पत्नी पिंकी (34) और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ललित के सात वर्षीय बेटे की हालत गंभीर है, जिसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।