एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मूलरूप से तमिलनाडू के रहने वाले मुकेश नायडू महेन्द्रा एन्क्लेव के जी-ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में दो बेटे और पत्नी है। मुकेश नायडू लोहा मंडी स्थित यश ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका छोटा बेटा अनमोल मुकेश नायडू एमबीए पास था और पूर्व में एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। पिछले काफी समय से वह नौकरी छूट जाने के कारण बेरोजगार था।
अनमोल ने बुधवार दोपहर को घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे लटका हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मौके से सुसाइड नोट मिला। इसमें अनमोल ने लिखा है कि वह आईपीएस बनना चाहता था, लेकिन पैसों की तंगी ने उसे आईपीएस नहीं बनने दिया।
अनमोल ने अपने कुत्ते के पट्टे से फांसी का फंदा बनाकर जान दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या की वजह स्पष्ट की है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।