फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शहीद की प्रतिमा के ऊपर उल्टा लहरा रहा तिरंगा, जिम्मेदारों की नहीं पड़ी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। हिसाली गांव जाने वाले मार्ग पर दिल्ली-मेरठ रोड के पास शहीद ओमप्रकाश त्यागी के नाम से बने गेट पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। गेट पर शहीद ओमप्रकाश त्यागी की प्रतिमा लगी है और उसके ऊपर तिरंगा लगाया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, 15 अगस्त को लगाया गया तिरंगा उल्टा लहरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस के कई दिन बाद भी न तो जिम्मेदारों की नजर इस पर पड़ी और न ही इसे सही कराया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीद के सम्मान से जुड़े स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज की स्थिति की नियमित निगरानी होनी चाहिए थी। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर तिरंगे को सम्मानपूर्वक सही तरीके से लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

यह मार्ग हिसाली गांव के साथ आसपास की आबादी के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग पर आध्यात्मिक गुरु डॉ. पवन सिन्हा का पावन चिंतनधारा आश्रम स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मार्ग का संपर्क दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी है।
एसडीएम कोमल पंवार ने कहा कि शहीद की प्रतिमा पर तिरंगा उल्टा लगाए जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजकर तिरंगे को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें