फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पुरानी रंजिश में शख्स पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टरों से कुचलने का प्रयास, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Wed, 19 Aug 2026 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के बड़का आरिफपुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से उसे कुचलने का प्रयास हुआ।
विज्ञापन
घायल का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के बड़का आरिफपुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से उसे कुचलने का प्रयास हुआ।

विज्ञापन


हमले में प्रदीप कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 17 अगस्त की रात लगभग साढ़े 10 बजे हुई। प्रदीप गांव में विनोद की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। तभी गांव जलालाबाद की ओर से पांच ट्रैक्टर आए। इनमें तीन ट्रैक्टरों में मिट्टी भरी ट्रॉली थी। दो में मिट्टी उठाने के उपकरण लगे थे। आरोपियों ने प्रदीप को देखते ही जान से मारने की नीयत से उन पर बारी-बारी से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल प्रदीप को मुरादनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमले का कारण और शिकायत
प्रदीप की पत्नी पूनम ने मसूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 5 अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पूनम के अनुसार, उनके पति ने पहले अवैध रूप से चलाए जा रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टरों का विरोध किया था। इन ट्रैक्टरों से रास्ते पर मिट्टी फैलने से दुर्घटना का खतरा रहता था। इसी पुरानी रंजिश को मन में रखकर आरोपियों ने प्रदीप की हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पूनम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूनम ने पुलिस से पांचों ट्रैक्टर चालकों और मालिकों को तुरंत गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें