फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: अनिल और ऋषभ को दी गई श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च, ग्रामीणों ने लिया ये संकल्प

Fri, 09 Oct 2026 09:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

इस दौरान लोगों ने हादसे में घायल परिवार के तीन अन्य सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उनके बेहतर उपचार और पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों ने लोगों से भी परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की। 
 
विज्ञापन
निकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लाजपत नगर सामुदायिक भवन में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले अनिल कुमार और उनके पुत्र ऋषभ कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार शाम क्षेत्रवासियों ने कैंडल मार्च निकाला। शनि चौक से सामुदायिक भवन तक निकाले गए मार्च में लोगों ने नम आंखों से दिवंगतों को याद किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने हादसे में घायल परिवार के तीन अन्य सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उनके बेहतर उपचार और पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया। क्षेत्रवासियों ने लोगों से भी परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की। 

कैंडल मार्च में पार्षद पंडित हिमांशु शर्मा, ईश्वर त्यागी, जगपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह नयाल, रविंदर बालियान, सोनू साहनी, रजनीश तोमर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

https://www.amarujala.com/video-shots/delhi-ncr/ghaziabad/video-tributes-paid-to-anil-and-rishabh-candle-march-held-villagers-take-a-pledge-in-ghaziabad-2026-10-09

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें