फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांसपोर्टर और चालक को डंडों से पीटकर किया घायल, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के निकट बस में सवारी बैठाने को ट्रांसपोर्टर और उसके चालक की पिटाई कर बुरी तरह से घायल कर दिया। दाेनों के पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पीड़ित ट्रासंपोर्टर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना रविवार देर शाम को हुई।
विज्ञापन

मेरठ के किठौर स्थित ललियाना गांव निवासी जफरयाब ने बताया कि उनका बेटा राशिद ट्रांसपोर्टर है। वह पानीपत से बिहार रूट पर अपनी निजी बसों का संचालन करता है। रविवार को वह चालक के साथ सवारी लेकर बिहार जा रहा था। जब वह इस्टर्न पेरीफेरल से हापुड़ जाने के लिए बस को नीचे उतार रहे थे तो उसी दौरान एक बस ने उनको गलत तरीके से ओवरटेक किया। बस ने अचानक उनकी बस के सामने ब्रेक लगाए तो टक्कर बचाने के लिए राशिद के चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित किया। दूसरी बस से कई लोग उतरे और उन्होंने राशिद और बस चालक को डंडों से बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। घटना के दौरान बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए राशिद और चालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इस तरह से आरोपी पहले भी कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने पीड़ित परिजन की शिकायत पर इस्तेकार, जुल्फेकार, शानू, गुड्डू निवासी नाहल, मसूरी और जमीउलहक व महबूब निवासी स्याना बुलंदशहर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें