फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुट्टू का आटा निर्माता कंपनी पर छापा, गाजियाबाद से जारी हुआ था लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ग्रेटर नोएडा की ईको विलेज थ्री रॉयल कोर्ट और हिमालया प्राइड सोसायटी में कुट्टू का पकवान खाने के बाद 40 लोगों के बीमार पड़ने के मामले में निर्माता कंपनी का लाइसेंस गाजियाबाद से जारी हुआ है। ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने निर्माता कंपनी पर छापा मारकर यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि मौके पर टीम गई थी। इसमें यह पता चला कि यह कंपनी ग्रेटर नोएडा की है, लेकिन गाजियाबाद के बॉर्डर पर होने के कारण ऑनलाइन आवेदन के दौरान यह गाजियाबाद में आ गई। इस वजह से इसका लाइसेंस गाजियाबाद से जारी हुआ है। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने गाजियाबाद अनाज मंडी से कुट्टू खरीदा था, लेकिन वह कोई साक्ष्य नहीं दे पाए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गाजियाबाद की अनाज मंडी में स्थित विनोद ट्रेडर्स के यहां भी जांच के लिए पहुंची थी। विक्रेता ने सभी बिल दिखाए और बताया कि वह बिल पर ही किसी को कूट्टू बेचते हैं। ग्रेटर नोएडा की कंपनी ने उनसे कोई खरीदारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें