गाजियाबाद के शालीमार गार्डन सी-ब्लॉक में सोमवार देर रात 3 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पास में खड़ी कार भी जल गई। आरडब्लूए ने अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
जिसके बाद काबू पाया गया। आरडब्लूए अध्यक्ष जुगल किशोर ने बताया कि बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियों को ट्रांसफार्मर को लोहे की फैंसिग जाल लगाने का निवेदन हम कई बार कर चुके हैं। लेकिन बिजली विभाग ने कुछ ट्रांसफार्मर में लगाए भी हैं। अभी काफी-कुछ होना बाकी है। जिसे लेकर पत्र लिखा जाएगा।