डीसीपी ग्रामीण रहे 2019 बैच के आईपीएस विवेक चंद यादव को शासन ने गाजियाबाद से हटाकर लखनऊ मुख्यालय में ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर की वजह अभी सामने नहीं हाई है।
यूपी पुलिस ने दो आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त (डीसीपी ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव को बदला गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह सुरेंद्र नाथ तिवारी को गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त (डीसीपी ग्रामीण) बनाया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि डीसीपी ग्रामीण रहे 2019 बैच के आईपीएस विवेक चंद यादव को शासन ने गाजियाबाद से हटाकर लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया है। देर रात लिस्ट जारी हुई। हालांकि, अभी हटाई जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक स्थापना सुरेंद्र नाथ तिवारी को गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त बनाकर भेजा गया है।