फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की वजह से रद्द रहीं 5 ट्रेनें, 30 से ज्यादा लेट

Sun, 01 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन कोहरे की वजह से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं हजारों यात्रियों का नया साल घंटों लेट चल रही ट्रेनों में ही बीत गया। कोहरे की वजह से रविवार को तीन ट्रेनें रद्द रहीं, वहीं गाजियाबाद से होकर गुजरने वाली 40 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन


विक्रमशिला एक्सप्रेस 26 घंटे लेट चली तो लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी 10 घंटे लेट रहीं। नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी 8:40 घंटे लेट रही, इसी तरह पूर्वा एक्सप्रेस 24 घंटे लेट चली। इसके अलावा 30 से अधिक ट्रेनें अपने नीयत समय से दिल्ली के स्टेशनों से रवाना नहीं हो सकीं। इन सभी ट्रेनों को परिवर्तित समय से रवाना किया गया।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ-शताब्दी सुबह 6:10 बजे की जगह दोपहर बाद 2:50 बजे रवाना हुई। श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर 2:05 बजे की जगह सोमवार सुबह 4 बजे के लिए पुनर्निर्धारित की गई। इसी तरह कैफियात एक्सप्रेस शाम 9:15 की जगह सोमवार सुबह 3 बजे के लिए निर्धारित की गई।
विज्ञापन


आनंद विहार हावड़ा शाम शाम 7:50 बजे की जगह देर रात 11:50 बजे के लिए निर्धारित की गई। इसी तरह कालका राजधानी, विक्रमशिला, श्रमजीवी, संपूर्ण क्रांति, महाबोधी, मगध, शान-ए-पंजाब, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, सियालदह राजधानी, कोलकाता  राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी व कालका शताब्दी, लखनऊ शताब्दी समेत

कई ट्रेनें घंटों देरी से रवाना हुईं। ऐसे में यात्रियों को मजबूर होकर रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर ही घंटों ट्रेन के इंतजार में करना पड़ा। ट्रेनों की लेटलतीफी और ऊपर से ठंड लोगों की परेशानी को और बढ़ाए हुए है। 

इसके कारण मुसाफिरों को बेहद परेशान होना पड़ा। लिच्छवी एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अमृतसर-सियालदह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, नई दिल्ली-कालका शताब्दी ट्रेन के निरस्त होने के कारण भी यात्री परेशान हुए।
..
यह ट्रेनें भी रहीं लेट
हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस, नीलांचल, कालका व सिक्किम महानंदा 12-12 घंटे लेट चलीं, टाटा मूरी-जम्मू तवी एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें