फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड सेपरेटर की एनओसी का रास्ता साफ

Sun, 01 Jan 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
जीडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महामाया स्टेडियम के सामने निर्माणाधीन ग्रेड सेपरेटर के निर्माण में लगा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का अड़ंगा जल्द ही दूर होने की उम्मीद है। जीडीए को ग्रेड सेपरेटर के आड़े आ रहे पेड़ काटने की अनुमति जल्द ही मिल सकती है। एनओसी मिलने के बाद ग्रेड सेपरेटर का बाकी बचा 20 फीसदी काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए साईं उपवन के करीब 60 से ज्यादा पेड़ काटे जाने हैं, इसके लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी लेना जरूरी है। जीडीए ने इसके लिए आवेदन कर रखा है, लेकिन मंत्रालय ने इस पर कई आपत्तियां लगा दी थीं। जीडीए ने साईं उपवन की ओर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण रोक दिया है।

नए बस अड्डे की ओर की एप्रोच रोड का काम पूरा हो चुका है।जीडीए के चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी का कहना है कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही पेड़ काटने की एनओसी मिल जाएगी। इसके मिलते ही तेजी से निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


 यह होगा फायदा
ग्रेड सेपरेटर चालू नहीं होने की वजह से गाजियाबाद से मोहन नगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक और नई लिंक रोड पर एनएच-24 से एनएच-58 पर आने-जाने वाला ट्रैफिक मेरठ तिराहे पर फंस जाता है। लिंक रोड से आने वाले वाहनों को हिंडन नदी भेजा जाता है और यहां से यू-टर्न लेकर यह ट्रैफिक गाजियाबाद या मेरठ की ओर जाता है।

ग्रेड सेपरेटर इन दोनों मार्गों के ट्रैफिक को अलग करने के लिए बनाया जा रहा है। इसके बन जाने पर गाजियाबाद से मोहन नगर जाने वाला ट्रैफिक ग्रेड सेपरेटर के जरिए ऊपर से गुजर जाएगा और एनएच-24 से 58 पर जाने वाला ट्रैफिक भी सीधा जा सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें