ट्रैफिक पुलिस ने फोटो चालान करने भी शुरू कर दिए हैं। वह फोटो खींचकर व्हाट्स एप के जरिए उसे ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेज रहे हैं, जहां से चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले के घर भेजे जा रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने पिछले दिनों यह प्लानिंग की थी, जो अब अमली जामा पहन चुकी है। बिना हेलमेट के, ट्रिपलिंग कर चल रहे और बिना सीट बेल्ट लगाए ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोबाइल से भी फोटो खींच रहे हैं।
फोटो इस तरह खींचते हैं ताकि उसमें वाहन का नंबर भी आ जाए, जिससे चालान को वाहन के नंबर के जरिए एड्रेस पता कर भेजा जा सके। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह 50 से ज्यादा चालान काटे जा चुकेहैं। इसके अलावा ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के मौके पर भी चालान काटे जा रहे हैं।