फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का पहला वाईफाई स्टेशन बनेगा कौशांबी स्टेशन

Thu, 02 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रदेश का पहला वाईफाई स्टेशन बनेगा कौशांबी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेट्रो आने का इंतजार करने के दौरान अब यात्रियों को कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा मिल सकेगी। कौशांबी स्टेशन प्रदेश का पहला वाईफाई स्टेशन बनने जा रहा है। बुधवार को बीएसएनएल ने स्टेशन पर वाईफाई नेटवर्क का ट्रायल शुरू हुआ। सप्ताह के अंत तक यहां लोग वाईफाई सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को मथुरा के एक कार्यक्रम में कौशांबी को वाईफाई स्टेशन बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद बुधवार को ट्रायल शुरू कर दिया गया। बीएसएनएल के जीएम परवेज अख्तर ने बताया कि कौशांबी एक्सचेंज पर ही वाईफाई बूस्टर लगाकर सिग्नल दिए जाएंगे।

इस सप्ताह के अंत तक ट्रायल जारी रहेगा। अगले सप्ताह से लोग निर्बाध वाईफाई सेवा का उपयोग कर सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल या लैपटॉप के जरिए बीएसएनएल की वेबसाइट पर रजिस्टर कर यह सुविधा ली जा सकेगी।
विज्ञापन


शुरुआती आधे घंटे का डाटा यूज एकदम मुफ्त होगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार लोग डाटा पैक डलवा सकेंगे। स्टेशन के अलावा कौशांबी को भी मिल सकेगा वाईफाई का लाभ: कौशांबी एक्सचेंज के एसडीओ कामेश माथुर ने बताया कि वाईफाई बूस्टर की रेंज करीब 400 मीटर है।

ऐसे में मेट्रो स्टेशन के आसपास की करीब 400 मीटर के अंदर रहने वाली आबादी भी वाईफाई का लाभ उठा सकेगी। पैसिफिक मॉल में आने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। साथ ही आसपास की कंचनजंगा टावर समेत अन्य सोसायटीज को भी इसका लाभ होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें