हापुड़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्रैक्टर का बिना हेलमेट के दो हजार का चालान काट दिया है। इतना ही नहीं चालान पर बाइक का फोटो भी भेज दिया है।
हापुड़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव सलाई निवासी व्यक्ति के ट्रैक्टर का चालान बिना हेलमेट का काट दिया गया। जब उसके पास दो हजार का चालान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। सिलाई निवासी खुशी मोहम्मद ने बताया कि उसका ट्रैक्टर घर पर खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो पता चला कि ट्रैक्टर का बिना हेलमेट के कारण दो हजार रुपये का चालान काट दिया गया है। हालांकि, चालान पर फोटो बाइक का है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चालान किसी गलती के कारण हुआ है, लेकिन इससे खुशी मोहम्मद चिंता में है। इस संबंध में यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि किसी टैक्निकल गलती के कारण ऐसा हुआ होगा, ऐसे चालान खुद निरस्त हो जाते हैं।