फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नकदी ले जाने के लिए व्यापारियों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। अगर किसी व्यापारी को नकदी या गहने लेकर बैंक जाना है और उसे सुरक्षा की आवश्यक्ता है तो चिंता की कोई बात नहीं है। नजदीकी थाने, चौकी या 112 पर काॅल करते ही पुलिस सुरक्षा मिल जाएगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। व्यापारी के साथ पुलिस की चीता मोबाइल भेजी जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई कारोबारियों ने सुरक्षा के लिए संपर्क किया है।
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि व्यापारियों को सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में सात हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। लूटपाट के मामलों में जमानत पर जेल से बाहर चल रहे 600 बदमाशों पर नजर रखी जा रही है। डीसीपी और एसीपी को महिला और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खास तौर से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

115 टीम करेंगी चेकिंग
पुुलिस आयुक्त ने बताया कि लूट और छिनैती की घटनाएं रोकने के लिए 115 टीमें सिर्फ चेकिंग के लिए अलग-अलग ड्यूटी प्वाइंट पर लगाई गई हैं जो भ्रमणशील रहेंगी। गाजियाबाद की सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। खुफिया विभाग भी संदिग्ध लोगों पर, मिश्रित व संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए हैं।

58 और जगह लगाई ट्रैफिक पुलिस
त्योहार के मद्देनजर 58 प्वाइंट बढ़ा दिए गए हैं जहां ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहेगी। पूर्व में 176 ट्रैफिक प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहती है। जाम लगने वाले विशेष प्वाइंट चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। इसके अलावा आंबेडकर रोड मार्केट में आने के दौरान नेहरू युवा केंद्र और घंटाघर रामलीला मैदान पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


14 जगह खड़ी रहेंगी दमकल

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि दिवाली के दौरान आग लगने की अधिक घटनाएं होती हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर 14 प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं जहां फायर टेंडर खड़े रहेंगे। ऐसे प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं जहां से अधिकांश जगह दमकल के वाहन सूचना आने पर जल्द से जल्द पहुंच सके। इनमें तीन बाइक फायर टेंडर भी शामिल हैं जो संकरी गलियों में पहुंच सके। पिछली दिवाली पर आग लगने की 25 घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें