व्यापारियों ने नगर निगम तक जुलूस निकाला। अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं निगम के बोर्ड सफाई कर्मचारियों ने नौ सूत्रीय मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
1702 दुकानों का किराया सर्किल रेट से बढ़ाने का विरोध कर रहे व्यापारियों ने शुक्रवार की नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सुबह घंटाघर चौक पर एकत्र हुए व्यापारियों ने नगर निगम तक जुलूस निकाला। अपनी दुकानें बंद रखीं। नगर निगम मुख्यालय पर करीब एक घण्टे तक प्रदर्शन चला।
विज्ञापन
नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
निगम के बोर्ड सफाई कर्मचारियों ने नौ सूत्रीय मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें संविदा पर किया जाए। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी वह प्रदर्शन करते रहेंगे।