फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंडी में पेयजल से जूझ रहे व्यापारी, नाली में बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन सब्जी मंडी में जल संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। व्यापारी और ग्राहक पानी नहीं होने की वजह से बाजार से बोतल बंद पानी खरीद रहे हैं। दूसरी तरफ ही साफ पेयजल नाली में बह रहा है। मंडी में पिछले एक सप्ताह से पंप खराब होने की वजह से पानी टंकी में भी नहीं जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि सब्जियों की सफाई से लेकर पीने के लिए भी रोजाना 200 से 250 रुपये केवल पानी पर खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, अधिकारियों की लापरवाही के कारण पानी नाली में बह रहा है। कोई अधिकारी व्यापारियों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, वेंडर रामप्रकाश का कहना है कि मंडी में लगे पंप को ठीक करने का काम किया जा रहा है। मंडी में चार पंप हैं, जिसमें से तीन ठीक हो गए हैं। एक पंप अभी ठीक नहीं हुआ है, जिससे मंडी की टंकी में पानी जाता है। उसे भी जल्द ठीक कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।
विज्ञापन

मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पाइप लाइन टूटने का मामला सामने आया है। जल्द ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें