गाजियाबाद। जीएसटी के 12 और 28 फीसदी स्लैब में बदलाव करने के निर्णय का व्यापारियों और उद्यमियों ने स्वागत किया है। जीएसटी में हुए इन बदलाव को लेकर उद्यमियों का कहना है कि इससे महंगाई पर लगाम लगेगी, तो वहीं, व्यापारियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी कि इससे बाजार को पुश मिलेगा और उपभोक्ताओं की क्रय क्षमता में कई गुना बढ़ोतरी मिलेगी। साथ ही बाजार में महंगाई भी कम होगी।
इस क्रांतिकारी कदम से उद्यमों को मिलेगा पुश
उत्तर प्रदेश उद्यमी विकास संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गोयल ने कहा कि सरकार ने जीएसटी टू लाकर सबसे क्रांतिकारी कदम उठाया है। इससे बाजार बढ़ेगा और उपभोक्ता की क्रय क्षमता में बढ़ोतरी होगी। महंगाई पर भी लगाम लगेगा। कंसंट्रेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने कहा कि हम इस निर्णय का पूरा समर्थन करते हैं। अभी भी टैक्स रिटर्न में सरलता, नोटिस की संख्या में कमी, रिवर्स चार्ज मेकैनिज्म जैसे समस्याओं के निराकरण का इंतजार है। स्टेशनरी को जीरो प्रतिशत में लाया गया है दूध भी मक्खन चीज पैक नमकीन आदि को 12 से 5 फीसदी में किया गया है। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी को सस्ता किया गया। छोटी कार, मोटरसाइकिल के कर को भी 28 से 18 फीसदी में लाया गया है। दवा और मेडिकल उपकरणों को भी पांच से शून्य में लाया गया है।