फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रील बनाने के चक्कर में तोड़ा टोल प्लाजा का बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर रील बनाने के चक्कर में कुछ युवाओं ने कार से टोल बैरियर को तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। टोल प्रबंधन की ओर से मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
टोल अधिकारियों के अनुसार सोमवार रात कुछ युवा कार से रील बना रहे थे। आरोपी तेज रफ्तार से स्कार्पियो कार लेकर आए और तेज रफ्तार में टोल प्लाजा की लेन नंबर नौ का बैरियर तोड़ते हुए फरार हो गए। कैमरों की जांच की गई तो आरोपी मोबाइल से कार में बैठकर रील बना रहे थे। बड़ी बात है कि इस दौरान कोई टोल कर्मी बैरियर के आसपास होता तो उसे गंभीर चोट भी लग सकती थी। टोल प्लाजा की ओर से आरोपियों का यह वीडियो वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल के सहायक प्रबंधक नितिन राठी ने बताया कि आराेपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है, जबकि सीओ अनीता चौहान का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें