फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू की आज से शुरू होगी स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया

Sun, 12 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सीसीएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू की सत्र 2016-17 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया रविवार से शुरू होगी। सबसे पहले सरकारी और एडेड कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 से 27 जून तक चलेगी।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स विवि की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भरकर डाउनलोड कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन फार्म रविवार को सुबह 11 बजे अलोड कर दिए जाएंगे। इस बार स्टूडेंट्स को कॉलेज और विषय चुनने में कोई परेशानी नहीं झेलनी होगी।

   सरकारी और एडेड कॉलेजों के बाद 28 जून से 15 जुलाई तक सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। आखिर में प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 से 23 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


कई सालों बाद सीसीएसयू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जून के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। प्रक्रिया में स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए कई बदलाव किए गए हैं। यूनिवर्सिटी के सहायक प्रवक्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स को फार्म के साथ अपने सभी डॉक्युमेंट ऑनलाइन ही सबमिट कराने होंगे।

डॉक्युमेंट को स्कैन करके भेजा जाएगा। फार्म भरते वक्त कॉलेज में जो सब्जेक्ट नहीं होगा उसका ऑप्शन नहीं खुलेगा। इससे स्टूडेंट्स को मनचाहा सब्जेक्ट चुनने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि पहले स्टूडेंट्स कॉलेज चुनते थे।

इसके बाद सब्जेक्ट उन्हें कॉलेज जाकर ही चुनना पड़ता था। इसमें परेशानी थी कि कई स्टूडेंट्स को मनचाहा सब्जेक्ट नहीं मिल पाता। अब ये समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें