फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से आज छोड़ा जाएगा अतिरिक्त गंगाजल

Thu, 10 Nov 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
due to heavy rain haridwar highway block
विज्ञापन
 एक महीने की किल्लत के बाद शनिवार से टीएचए और नोएडा में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। सिंचाई विभाग बृहस्पतिवार को हरिद्वार से गंगनहर में अतिरिक्त पानी छोड़ेगा। शुक्रवार तक प्रताप विहार स्थित गंगाजल के दोनों प्लांट में पानी पहुंचने की उम्मीद है। एक दिन बाद शनिवार से जल निगम टीएचए और नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर देगा।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग ने तीन नवंबर को छठ पर्व के लिए गंगनहर चालू कर दी थी, लेकिन अभी महज 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस पानी को मुरादनगर रेग्यूलेटर पर रोक कर दिल्ली को गंगाजल दिया जा रहा है।

प्रताप विहार स्थित एक प्लांट को भी 50 क्यूसेक पानी मिलना शुरू हो गया है। इस गंगाजल को सिर्फ नोएडा को सप्लाई किया जा रहा है। टीएचए की कालोनियों में अभी भी गंगाजल का इंतजार है। अब क्लोजर की अवधि खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को हरिद्वार से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इससे गंगनहर में जल स्तर बढ़ जाएगा और टीएचए को गंगाजल आपूर्ति करने वाले प्लांट में भी पानी पहुंच जाएगा। गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल का कहना है कि अगर 11 नवंबर की शाम तक भी गंगाजल मिल जाएगा तो 12 नवंबर को नोएडा व टीएचए को गंगाजल आपूर्ति कर दी जाएगी।

वहीं सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर एसके शर्मा का कहना है कि बृहस्पतिवार को नहर में पानी बढ़ाया जाएगा। हालांकि अभी पूरी क्षमता पर नहीं चलाई जाएगी, लेकिन देहरा रेग्यूलेटर को रोककर नोएडा व गाजियाबाद के लिए पर्याप्त गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें