गाजियाबाद। मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद-सहारनपुर खंड में डंढेरा रेलवे स्टेशन पर एफओबी का निर्माण किया जाना है। इस कार्य के चलते बुधवार को सुबह 10.30 बजे से शाम 4.10 बजे तक करीब 5.40 घंटे तक रेल ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इसके चलते श्री गंगानगर-हरिद्वार इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप/डाउन), अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस (अप/डाउन), लखनऊ एक्सप्रेस, सहारनपुर एक्सप्रेस और देहरादून पैसेेंजर आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी जबकि देहरादून-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को दो घंटे, अमृसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस को 40 मिनट और हरिद्वार-अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस को 30 मिनट तक रोक कर चलाया जाएगा।
कोहरे के चलते ट्रेनों हो रही लेट
गाजियाबाद। कोहरे के कारण ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सियालदाह राजधानी, कोलकाता राजधानी, नई दिल्ली शताब्दी, इंटर सिटी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस, हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 से 10 घंटे देरी से चल रही हैं।