फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीएनएम लायंस ने एक रन से जीता लीग मैच

विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक स्थित टीएनएम क्रिकेट अकादमी में रविवार को टीएनएम लायंस और टीएनएम फाल्कोंस के बीच 5वीं मैच लीग खेली गई। टीएनएम लायंस ने टीएनएम फाल्कोंस को एक रन से हराकर जीत हासिल की। वहीं चौधरी शुभ को शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


टीएनएम लायंस टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 279 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से चौधरी शुभ ने 27 गेंदों में 71 रन और गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में दो विकेट लिए व विवान ने 39 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। वहीं दूसरी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निधार्रित 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान से कुल 278 रन ही बना पाई। टीम से कियान ने 31 गेंदों में 58 रन और दिव्य जोत सिंह 14 गेंदों में 52 रन बनाकर नॉट आउट रहे लेकिन एक रन से टीम मैच हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें