फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आंधी में गिरी लिफ्ट के ऊपर लगी टाइल्स, लोगों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रांड सोसायटी में बृहस्पतिवार रात तेज बारिश और आंधी के दौरान पी-6 के टावर में लिफ्ट के ऊपर लगी टाइल्स गिर गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। निवासियों ने इसकी शिकायत सोसायटी प्रबंधन से की है। ऐसे हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं किया जा सका है।
इस संबंध में पी-6 टावर निवासी रवि वैश्य ने बताया कि वह 21वीं फ्लोर पर रहते हैं। इस फ्लोर पर बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे तेज बारिश और आंधी के समय टाइल्स गिर गई। तेज आवाज होने पर घर से बाहर निकले तो मलबा पड़ा मिला। अगर कोई पास होता तो घायल हो सकता था। उनका कहना है कि इन टाइल्सों को रेत और सीमेंट से चिपका दिया गया है। इनमें बोल्ट नहीं लगाया गया है। इस कारण अक्सर यह हादसा होता है। टाइल्स काफी भारी क्वालिटी के हैं, जिसके चपेट में आने पर कोई भी चोटिल हो सकता है। इस संबंध में कई बार प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक इसमें बोल्ट नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी निवासी जयदीप रावत ने बताया कि पिछले साल भी टाइल्स कई बार गिरी थी, जब भी आंधी आती है, किसी न किसी फ्लोर पर यह टाइल्स गिर ही जाती है। प्रबंधन शायद तभी जागेगा, जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा। इनमें बोल्ट लगाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन इस पर काम नहीं हुआ। इस संबंध में कई बार प्रबंधन के पदाधिकारियों को फोन और मैसेज किया गया, मगर कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें