फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब की ठगी: महिला ने बैंक से निकाले 40 हजार, घर जाकर देखा तो निकली कागज की गड्डी; छाया ने सुनाई आपबीती, VIDEO

Fri, 16 Jan 2026 09:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर।

सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसीपी ने बताया कि ठगों की पहचान के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित छाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित मुरादनगर में शातिर ठगों ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए बैंक से पैसे निकालकर लौट रही महिला को निशाना बनाया। ठगों ने महिला के बैग से 40 हजार रुपये की नकदी पार कर दी और उसकी जगह कागज की गड्डी रख दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आधार पर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ठगी के बारे में घर जाकर पता चला 
यह घटना शुक्रवार को कस्बा मार्ग स्थित इंडियन बैंक में हुई। दरगाह कॉलोनी निवासी दर्शन, जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, की पत्नी छाया बैंक में पैसे निकालने आई थी। छाया ने बताया कि वह बैंक में पैसे निकालने का फॉर्म भर रही थी, तभी दो युवक मदद के बहाने उसके पास आए। महिला ने बैंक से 40 हजार रुपये निकाले और जैसे ही वह बाहर निकली, ये युवक फिर से उसे बातों में उलझाने लगे। कुछ देर बाद वे चले गए। जब छाया ने अपना बैग देखा तो उसकी होश उड़ गए। बैग में रखे 40 हजार रुपये गायब थे और उनकी जगह कागज की गड्डी मिली।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसीपी ने बताया कि ठगों की पहचान के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से ऐसे ठगों से सावधान रहने की अपील की है और बैंक में या उसके आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने की सलाह दी है। इस घटना ने एक बार फिर बैंक ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें