लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के गेट नंबर-2 के पास मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दो बदमाशों के पैर में पुलिस को गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने स्कूटी, 2800 रुपये, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस की टीम वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत पुलिस की टीम ने गेट नंबर-2 के पास स्कूटी पर आ रहे तीन संदिग्धों को रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा। युवकों ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली जा लगी। संतुलन बिगड़ने से बदमाशों की स्कूटी फिसल के गिर गई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम हर्ष निवासी ग्राम तिगरी थाना खेकड़ा, बागपत, सोमवीर निवासी कासगंज और अनुज निवासी बदायूं बताया। हर्ष और सोमबीर के पैर में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने बताया कि यह चोरी किए गए वाहन से सुनसान मार्ग पर राहगीरों को हथियार के बल पर लूट की घटनाओं का अंजाम देते हैं। बदमाशों पर ट्रॉनिका सिटी थाने में लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में एक मुकदमा दर्ज है। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।