योगेश, एनएच नौ पर खड़े युवक की मौत
गाजियाबाद। एनएच-9 पर अनियंत्रित ट्रेवलर बस ने सड़क किनारे खड़ी थार में टक्कर मारते हुए ट्रांसपोर्टर जीजा-साले समेत तीन युवकों को कुचल दिया। तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस में सवार 26 महिला यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और दो सवारियां मामूली रूप से घायल हो गईं। लोगों ने बस चालक को पकड़कर विजयनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चालक ने थकान और नींद के कारण झपकी आने की बात कही है।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि नवीन कुमार (42) निवासी ईस्ट जवाहरनगर, लोनी (गाजियाबाद) और उनका साला दीपक (34) निवासी मलिक कॉलोनी, रुद्रपुर (उत्तराखंड) सुबह करीब साढ़े पांच बजे लोनी से रुद्रपुर के लिए निकले थे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के समानांतर एनएच-9 पर एबीईएस कॉलेज के सामने उनकी कार से अचानक आवाज आने लगी। इस पर उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा कर जांच शुरू की।
इसी दौरान लालकुआं से दिल्ली जा रहे रैपिडो बाइक चलाने वाले योगेश कुमार (28) निवासी रूपनगर, पिसावा (अलीगढ़) को जीजा-साले ने रोक लिया और मिस्त्री का पता पूछने लगे। तभी दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार के पीछे खड़े तीनों युवकों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक बस और कार के बीच फंसकर बुरी तरह कुचल गए।
विजयनगर थाना पुलिस ने तीनों घायलों को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक वीरेंद्र निवासी दिल्ली को हिरासत में ले लिया है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित पक्षों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
योगेश, एनएच नौ पर खड़े युवक की मौत
योगेश, एनएच नौ पर खड़े युवक की मौत
योगेश, एनएच नौ पर खड़े युवक की मौत